फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिल्सी लाइनहाजिर, मुंशी और सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर और मुंशी पर यूपी 100 के सिपाही से मारपीट के मामले में एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी। आपस में भिड़ने पर एसएसपी ने बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और मुंशी दिग्विजय तथा आरोप लगाने वाले यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर को निलंबित कर दिया। बिल्सी थाने में इंस्पेक्टर का चार्ज ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप को दिया गया है।
विज्ञापन

मुजरिया थाने में तैनात यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर ने मंगलवार को पत्नी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी कि सोमवार रात बिल्सी थाने के मुंशी दिग्विजय और बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने उसके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। मामला चूंकि पुलिस विभाग से जुड़ा था इसलिए पहले इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने मामला रफा दफा करना चाहा लेकिन सिपाही धर्मवीर कार्रवाई की जिद पर अड़ा रहा। मामले की शिकायत जब एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात एसपी सिंह से पूरे प्रकरण की जांच कराई। बृहस्पतिवार को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी चंद्र प्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल प्रभाव में इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को लाइन हाजिर करते हुए सिपाही धर्मवीर और मुंशी दिग्विजय को सस्पेंड कर दिया। इंस्पेक्टर की जगह ट्रेनी सीओ ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप को थाने का चार्ज मिला है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच में पाया गया है कि घटना वाले दिन यूपी 100 पर तैनात सिपाही थाने गया था वहां उसकी मुंशी से कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने रिवाल्वर निकाल लिया था। इस प्रकरण की जानकारी सिपाही ने इंस्पेक्टर को फोन पर दी लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद सिपाही पत्नी को लेकर शिकयत करने इंस्पेक्टर के पास पहुंचा तो उनके साथ बदसलूूूकी की गई।
--
यह हुआ था
मुजरिया थाने में तैनात यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर की पीआरवी की तैनाती सोमवार को बिल्सी थाना क्षेत्र में थी। सोमवार शाम पीआरवी के पास करीब साढ़े सात बजे बिल्सी थाने के गांव सत्यपुर भिलौलिया निवासी प्यारे लाल पुत्र लाखनराम ने कॉल की, कॉल मिलने के बाद धर्मवीर पीआरवी से सत्यपुर भिलौलिया पहुंच गया। गांव में दो गुटों के बीच टकराव के हालात थे। यूपी 100 के कांस्टेबल धर्मवीर के मुताबिक उसने कई बार बिल्सी थाने के साथ इंस्पेक्टर बिल्सी और सीओ बिल्सी को भी कॉल की। कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसी दौरान कुछ लोग प्यारे लाल को खींचने लगे। यूपी 100 के स्टाफ ने प्यारे लाल को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। बिल्सी थाने पहुंचने पर धर्मवीर ने मुंशी दिग्विजय सिंह से प्यारे लाल को लिखा-पढ़ी कर सुपुर्दगी में लेने के लिए कहा, मुंशी ने इससे इंकार कर दिया। यूपी 100 के कांस्टेबल धर्मवीर का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने उससे अभद्रता की और बाद में इंस्पेक्टर ने अभद्रता की। वहीं, इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना था कि सिपाही ने मुंशी के डंडा मार दिया। बीच-बचाव कराने वह थाने पहुंचे तो सिपाही उनके साथ भी बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन

--
वर्जन-
एसपी देहात की जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने पर बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार को लाइन हाजिर कर थाने में मारपीट करने के मामले में सिपाही और मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

-चंद्रप्रकाश, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें