फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की तलाशी ली तो चौंकी पुलिस, दो गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोधपुर के लूणी तहसील के रोहिचाकला फांटा पर पुलिस ने स्कार्पियो में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर एक ग्राम स्मैक बरामद की है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

 
लूणी पुलिस थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज मुखबिर से सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र के रोहिचाकला गांव से आ रही एक स्कार्पियो में दो युवकों के पास स्मैक है। इस पर एक स्कार्पियो को रोहिचकला फांटा पर रोका गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से एक ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर बाड़मेर के धोनीमन्ना स्थित खारी गांव निवासी सोहनलाल पुत्र भागीरथ राम विश्नोई और सेड़वा के सोमरड़ी निवासी मनोहरलाल पुत्र रतनाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच बोरानाडा थानाधिकारी रघुवीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें