बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नगला जाटान-मिर्जापुर शोहरा रोड पर शुक्रवार रात हमलावरों ने युवक को रंजिशन गोली मारकर घायल कर दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिद्धपुर चित्रसेन गांव का अनवार अपने दोस्त नरेशपाल के साथ शुक्रवार रात सहसवान से लौट रहा था। आरोप है कि क्षेत्र के गांव नगला जाटान-मिर्जापुर शोहरा के बीच तीन लोगों ने उसे रोक लिया। जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली नरेशपाल को लगी। अनवार ने अब्दुल हक और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला पुरानी रंजिश का है।