फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक क्षेत्र में रोड होल्डअप की कोशिश, रास्ते में पेड़ काटकर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। मंगलवार रात कादरचौक-बदायूं मार्ग पर कुछ बदमाशों ने रोड होल्डअप का प्रयास किया। उन्होंने रास्ते में पेड़ काटकर डाल दिया। इस दौरान वहां से तीन वाहन सवार गुजरे। उनकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इससे बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे कार सवार कुछ लोग बदायूं से कादरचौक की ओर आ रहे थे। रास्ते में सरकी गांव की पुलिया के पास सड़क पर यूकेलिप्टस का पेड़ कटा पड़ा था। बदमाशों ने उसे पत्तों से ढक दिया था। सड़क पर पेड़ पड़ा देखकर चालक मामले को समझ गया और पेड़ से अपनी गाड़ी बचाकर कच्चे रास्ते से निकाल ले गया। उसके पीछे एक इनोवा आ रही थी। उसका चालक भी पेड़ से कार बचाकर ले गया। उसके ठीक पीछे एक दूधिया भी लुटने से बच गया। हालांकि बदमाशों ने दूधिए को रोकने का प्रयास भी किया था लेकिन उसने स्थिति को भांपकर अपनी बाइक दौड़ा दी, फिर आगे जाकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस चौकन्नी हो गई। कुछ देर बाद यूपी-100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बदमाश पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सरकी पुलिया के आसपास के क्षेत्र को खंगाल डाला। देर रात तक सड़क के दोनों ओर बदमाशों को तलाश किया गया परंतु उनका कुछ पता नहीं चला। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां गए थे। बदमाशों को तलाश किया गया, लेकिन वे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें