फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा सराय में पुलिस ने कई घर खंगाले, पांच दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अगुआई में बुधवार सुबह शहर से सटे मीरा सराय इलाके में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने मीरा सराय गिहार बस्ती में कई घर खंगाले और मौके से पांच लोगों को दबोच लिया। इनके पास से करीब सौ लीटर शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम पुलिस बल, सीआरपीएफ के जवानों के साथ मीरा सराय पहुुंचे। मीरा सराय की गिहार बस्ती में सबसे अधिक अवैध शराब बेची जाती है साथ ही बनाई भी जाती है। पुलिस ने गिहार बस्ती में घुसकर कई लोगों के घर खंगाले और पांच लोगों को शराब की बिक्री करते हुए दबोच लिया, साथ ही उनके घरों में रखी मिली करीब सौ लीटर शराब भी बरामद कर ली। इससे पूरे मीरा सराय में अफरातफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध लोग भी दबोचे, जिन्हें पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने मीरा सराय निवासी प्रमोद, राहुल, वीरू, विजयपाल और कमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोपहर के बाद पांचों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें