फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े फायरिंग करने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तोई सीकरी में बुधवार देर शाम हुई फायरिंग के मामले में दूसरे दिन भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी और न ही कोई व्यक्ति गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम दो पक्षों की फायरिंग में बाबा नाम का युवक घायल हो गया था। उसके हाथ में गोली लगी थी, जबकि बाकी लोग बाल-बाल बच गए थे। इसकी सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची थी लेकिन तब तक दोनों पक्ष के आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवा दिया था। गुरुवार देर शाम तक दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी। पुलिस सुबह गांव गई भी थी लेकिन कोई व्यक्ति पुलिस की पकड़ में नहीं आया। इस संबंध में एसएसआई नबी हसन ने बताया कि फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई थी लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया है। सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें