फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस की दुकानों को लेकर भूड़ बिसौली में दो पक्ष आमने-सामने आए, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांस की दुकानों को लेकर भूड़ बिसौली में दो पक्ष भिड़े, हंगामा
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल बिगड़ने से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस और मांस तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद सोमवार को ग्राम भूड़ बिसौली का माहौल गर्मा गया। मांस की दुकानों को लेकर दो समुदायों के आमने-सामने आने पर हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर एसओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को शांत कर दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
यह मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ बिसौली गांव का है। यहां एक समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा और दूसरे समुदाय के लोग कम हैं। सोमवार दोपहर एक पक्ष के लोग इकट्ठे होकर खुलेआम मांस बेचने का विरोध करने लगे। वे मांस दुकानों को बंद कराने की मांग कर रहे थे। इसके विरोध में दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठे हो गए। दोनों पक्षों के सामने-सामने आने पर हंगामा होने लगा। इसी बीच किसी ने थाना पुलिस को फोन कर दिया। कुछ देर बाद एसओ आकाश कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर बातचीत की। इसमें एक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग चोरी छिपे मांस की बिक्री करते हैं। ग्राम प्रधान ने दो दुकानों की स्वीकृति भी करा दी है, जिससे गांव में खुलेआम मांस बेचा जाता है। एसओ ने आश्वासन दिया है कि नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। गैरकानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो पक्षों के लोगों का मामूली विवाद हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया है। गांव में मांस बिक्री के लिए दो दुकानों की स्वीकृत है। दूसरा मांस बिक्री की सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आकाश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें