फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत
विज्ञापन

तालाब किनारे शौच को गया था युवक, एक घंटे बाद उतराता मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर (बदायूं)। रविवार तड़के शौच को गए एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद उधर से निकले लोगों ने पानी में उतराता हुआ युवक का शव देखा। सूचना पर युवक के परिवार में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

करीब 30 वर्षीय बबलू पुत्र बनवारी अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगत निवासी था। परिवार वालों के मुताबिक बबलू रविवार तड़के करीब साढ़े छह बजे तालाब किनारे शौच के लिए गया था। करीब एक घंटे बाद गांव के कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि बबलू का शव तालाब के पानी में उतरा रहा है। यह खबर मिलते ही बबलू के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिखलते हुए वह मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उसी समय अलापुर थाना पुलिस भी आ गई, लेकिन तब तक लोगों ने बबलू के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया था। परिवार वालों का अनुमान है कि बबलू तालाब किनारे शौच के लिए गया था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। अभी कुछ दिन पहले ही तालाब की खुदाई हुई थी। इससे तालाब और गहरा हो गया था। बबलू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चार बेटे हैं। घटना से बबलू के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें