फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की दूसरी मंजिल पर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
कमरे से सुसाइड नोट बरामद, लिखा-जिंदगी से तंग आ गया हूं, दे रहा हूं जान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के प्रतिष्ठित परिवार के एक युवक ने गुरुवार सुबह अपने ही घर में दूसरी मंजिल पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। युवक ने उसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ गया है इसलिए जान दे रहा है। आत्महत्या करने की वजह क्या रही। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
यह मामला सदर कोतवाली इलाके के ऊपरपारा लालपुल मोहल्ले का है। यहां के निवासी चंद्रपाल मौर्य एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। प्रापर्टी डीलिंग का काम चलता है। शहर के नजदीक गांव बहेड़ी में कई प्लाट हैं। शहर में दो बिल्डिंग किराए पर उठी हैं। पैसे की कोई दिक्कत नहीं हैं। तीन बेटे हैं, जिनमें 27 वर्षीय संजीव मौर्य सबसे छोटा था। गुरुवार सुबह संजीव ने परिवार वालों के साथ चाय नाश्ता किया था। सुबह करीब 11 बजे संजीव घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। परिवार वालों के मुताबिक संजीव अपने कमरे में वाट्स ऐप चला रहा था। लैपटॉप पर भी कुछ काम किया था। तभी अचानक परिवार वालों ने गोली चलने की आवाज सुनी। दौड़कर छत पर पहुंचे तो वहां संजीव खून से लथपथ पड़ा था। परिवार वालों के कमरे का यह हाल देखकर होश उड़ गए। परिजन संजीव को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के कमरे से एक तमंचा और चला हुआ कारतूस बरामद किया है। एक छोटा सा सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर युवक ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ गया है। किसी का दबाव नहीं है वह स्वयं आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

इधर, घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने परिवार वालों से बात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घटना के संबंध में प्रमुखता से जांच करने के आदेश दिए हैं।
---
कहां से आया तमंचा!
संजीव मौर्य ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिवार वालों को भी जानकारी नहीं है। सभी इस घटना से स्तब्ध हैं। तमंचा कहां से आया? जब यह संजीव की मां से पूछा गया तो उनके पास कोई उत्तर नहीं था।
विज्ञापन


वर्जन-
युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इसकी वजह क्या रही, इसका जल्दी पता चल जाएगा। मौके से खोखा और तमंचा बरामद कर लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। तभी कुछ पता चलेगा।
राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें