फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में किशोरी से रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े

Mon, 12 Mar 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने की दो घटनाएं हुईं। इनमें एक घटना सोमवार दोपहर की है। दूसरी घटना पांच मार्च को हुई थी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दातागंज इलाके में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि वह परिवार समेत खेत पर काम करने गया था। उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। तभी घर में घुसे पड़ोसी ने किशोरी को दबोच लिया और रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर युवक ने किशोरी के कपड़े फाड़ डाले और भाग गया। इसका पता लगने पर परिवार वाले घर पहुंचे। इसके बाद दातागंज थाने जाकर तहरीर दे दी।
एक ग्रामीण ने बताया कि पांच मार्च को वह पत्नी समेत रिश्तेदारी में होली मिलने शाहजहांपुर गया था। उनके बच्चे घर में थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके घर में पड़ोसी घुस गया। घर में पहुंचते ही उसने ग्रामीण की 13 वर्षीय बेटी को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उसकी हरकतें देख बाकी बच्चे शोर मचाने लगे। तभी आरोपी निकलकर भाग गया। इसका पता लगने पर बच्ची के ताऊ भी मौके पर आ गए। घर लौटने पर किशोरी के माता-पिता को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंसपेक्टर ललित मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें