फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की लड़की की शादी  की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
35 साल के व्यक्ति से शादी तय होने की बात सामने आई, हिदायत देकर छोड़ा
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की एक लड़की की शादी 35 साल के व्यक्ति के साथ होने की सूचना पर पहुंची डायल 100 तो शादी होते तो नहीं मिली लेकिन सूचना देने वाले ने कहा कि शादी तय हो चुकी है और बाद में करने की बात है। जबकि लड़की के पिता ने ऐसे किसी निर्णय इंकार किया है। बाद में पुलिस ने उसको हिदायत देकर लिखवा लिया कि वह बालिग होने तक अपनी बेटी की शादी नहीं करेगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर डायल 100 को गांव के एक व्यक्ति ने खबर दी कि उसके गांव में 10 साल की लड़की की शादी 35 साल के व्यक्ति से कराई जा रही है। उसने नाबालिग की शादी रुकवाने के लिए मदद मांगी। खबर मिलने पर डायल 100 के हेडकांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और इंद्रपाल मौके पर पहुंच गए लेकिन वहां शादी होते तो नहीं मिली। बताए गए परिवार में लड़की के पिता से पुलिस ने बातचीत की तो उसने शादी तय होने की बात से भी इंकार कर दिया। हालांकि डायल 100 ने दो लोगों को हिरासत में लेकर वजीरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ वजीरगंज नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि शादी नहीं कराई जा रही थी। तय होने का आरोप लगाया गया था लेकिन सभी लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। अगर नाबालिग की शादी कराई जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें