फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल  युवती की बरेली में मौत

Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसहैत।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़िया हरदोपट्टी के पास गुरुवार को हुआ था हादसा
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया हरदोपट्टी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवती सीमा ने भी इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में युवक अजब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

उसहैत के गांव गढ़िया हरदोपट्टी निवासी अजब सिंह पुत्र राम निवास के छोटे भाई चोब सिंह की गुरुवार को बारात शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव हरना जानी थी। बुधवार को अजब सिंह के घर पर दावत चल रही थी। 30 वर्षीय अजब सिंह बाइक से बदायूं खरीददारी करके वापस लौट रहा था। गांव के पास ही अजब सिंह की बाइक रोड पार कर रहे गांव के ही 16 वर्षीय अजय और उसकी बहन 24 वर्षीय सीमा पुत्री महेश से टकरा गई। हादसे में अजब सिंह की मौके पर मौत हो गई। अजय और सीमा जख्मी हो गए। गंभीर हालत में सीमा को बरेली रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान सीमा ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें