फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 23 Oct 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सुनीता का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी विवाहिता सुनीता का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका मिला। घर पर सास के साथ वह अकेली रहती थी। पति नोएडा में रहकर नौकरी करता है। देर रात तक दोनों फोन पर बात करते रहे। उसके बाद सुनीता अपने कमरे में चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सुनीता का पति सुभाष नोएडा में रहकर बाइक मिस्त्री का काम करता है। पत्नी घर पर अपनी सास के साथ रहती थी। उसके तीन बच्चे वंशिका (3) कृष्णा (5) कोमल (4) हैं। परिजनों ने बताया कि दिवाली के दिन पत्नी सुनीता ने पति को फोन किया। काफी देर तक पति का फोन व्यस्त रहा। इसी बात को लेकर दोनों में फोन पर ही कहासुनी होने लगी। बाद में वह अपने कमरे में चली गई। सास भी सोने चली गई। सुनीता ने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह को सास कमरे की तरफ गई तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटका हुआ है तो उनकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना उघैती पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाया और जिला मुख्यालय भेज दिया।
मामले की सूचना मायके पक्ष को दी। बताया कि मायका पक्ष बिल्सी के गांव रंपुरा से आ गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम आई रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें