फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म की जांच क्राइम ब्रांच को

Thu, 13 Aug 2015 11:42 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेता ठाकुर उमेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला नेत्री का गुरुवार को पुलिस ने मेडिकल कराया। मेडिकल प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। उसके मजिस्ट्रेट के समय 164 के मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज कराए जाएंगे। इस बीच भाजपा ने उमेश राठौर का बचाव किया है। जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने महिला नेत्री के खिलाफ हाईकमान को भी लिखा है।
भाजपा की एक महिला नेता ने बुधवार को पार्टी नेता उमेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म  करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि राठौर ने उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई। पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी सौमित्र यादव ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। जांच कर रहे क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि महिला का प्राइमरी मेडिकल हो गया है। उसकी स्लाइड भी जिला अस्पताल की पैथालॉजी भेज दी गई है। मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद उनके 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
बदायूं। भाजपा नेता उमेश राठौर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाने वाली पार्टी की महिला नेत्री की प्राइमरी मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर ऐसे कोई निशान नहीं मिले, जिससे तस्दीक होता कि उसके साथ जोर जबरदस्ती या मारपीट की गई है। हालांकि अभी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आनी बाकी है। एक्सपर्ट की मानें तो महिला के प्राइमरी मेडिकल रिपोर्ट देखकर नहीं लगता कि दुष्कर्म हुआ है।
बरेली में होगी कान की जांच
बदायूं। मेडिकल के दौरान भाजपा की महिला नेत्री ने काम में चोट की शिकायत की। जिले में कोई ईएनटी नहीं होने की वजह से उसके कान के मेडिकल को बरेली रेफर किया गया है। पुलिस शुक्रवार को बरेली लेकर जाएगी। वहां उसके कान की जान की जाएगी।

ब्लैकमेलिंग की रिकार्डिंग होने का दावा
बदायूं। पार्टी नेत्री से दुष्कर्म के आरोप में फंसे भाजपा नेता उमेश राठौर ने दावा किया है कि महिला नेता उनको कई साल से ब्लैकमेल कर रही थी। उनके पास उसकी रिकार्डिंग भी है। कहा कि समय आने पर वह इस संबंध में साक्ष्य पुलिस को देंगे।
विज्ञापन


वर्जन-
प्राइमरी मेडिकल हो गया है। मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला ने मारपीट के दौरान कान में चोट की बात कही है। इसकी जांच के लिए डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर किया है।
- यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें