फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। ब्रेकर पर बाइक उछलने से नीचे गिरीं 50 वर्षीय प्रमोदा देवी की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज से लौट रहीं थी। परिवार वाले उनके शव को ले गए हैं।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सहोड़ी गांव निवासी प्रमोदा देवी मिश्रा सोमवार सुबह अपने बेटे सचिन के साथ बाइक से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी भाभी को देखने आईं थी। परिवार वालों के मुताबिक दोपहर के समय दोनों मां-बेटे घर लौट रहे थे। रास्ते में गंगपुर गांव के नजदीक ब्रेकर पर बाइक उछलने से प्रमोदा देवी बाइक से नीचे गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने से उनके सिर में चोट लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की सूचना पर उसके परिवार वाले भी आ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। वह शव को अपने घर कासगंज ले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें