फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर फरीदपुर के युवक को पीटा, 18 हजार लूटे

विज्ञापन
घायल यात्री राहुल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार रात एक और यात्री से लूटपाट हो गई। यात्री राहुल फरीदपुर से हाथरस अपनी बहन के घर जा रहा था। बस स्टैंड पर कुछ लुटेरों ने उससे 18 हजार रुपये लूट लिए और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

फरीदपुर निवासी राहुल रविवार रात अपनी बहन के घर हाथरस जा रहा था। वह रात करीब साढ़े नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड पर उतरा। राहुल के मुताबिक उसने पुलिस चौकी के सामने दुकान से खरीदारी की। इसी दौरान कुछ लुटेरे उसके पीछे लग गए। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने से पीछे लगे लुटेरे उसे बस तलाश कराने के बहाने आंबेडकर पार्क की ओर से ले गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उससे 18 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। युवक घायल अवस्था में फिर रोडवेज चौराहे पर पहुंचा। उस वक्त रोडवेज चौकी पुलिस मौजूद नहीं थी। युवक वापस जाने के लिए लोगों से टिकट के रुपये मांग रहा था, तभी वहां चीता मोबाइल आ गई। चीता मोबाइल के पुलिस कर्मियों ने युवक को बस में बैठाकर रवाना कर दिया लेकिन उसकी ओर से मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

-----------
रात रोडवेज पर हुआ मामला मारपीट का था। लूटपाट नहीं हुई थी। युवक थाने नहीं आया। वहीं स्टैंड से अपने घर चला गया।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें