फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहा किशोर, तलाश जारी

विज्ञापन
कछला घाट पर समीर के बहने के बाद बदहवास परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। दादी की अस्थियां विसर्जन करने के लिए परिवार के साथ कछला घाट पर आया राजस्थान के दौसा जिले का समीर डुबकी लगाते समय गंगा में बह गया। परिवार के लोगों ने पहले तो खुद ही खोजबीन शुरू की लेकिन सुराग नहीं लगने पर गोताखोरों को बुला लिया।
विज्ञापन

कछला घाट पर हादसा पुल के पास हुआ। दौसा जिले के गांव बांदीकुई निवासी राजेश कुमार की बुजुर्ग मां का पिछले महीने निधन हो गया था। उनकी अस्थियां विसर्जन के लिए राजेश के परिवार के काफी सदस्य सोमवार को घाट पर आए। परिवार की महिलाओं के साथ कुछ लोग स्नान करने के लिए गंगा में गहराई तक चले गए। उसी दौरान राजेश का 17 वर्षीय बेटा समीर आगे बढ़ गया। वह बहने लगा तो परिवार की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। राजेश का एक परिजन उसे खोजने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी फंस दया। इसके बाद घाट पर मौजूद दुकानदारों ने गोताखोर ओमकार को फोन कर बुला लिया। ओमकार के साथ दो-तीन अन्य गोताखोरों ने समीर की तलाश शुरू कर दी।
दुकानदार प्रेमपाल ने बताया कि गंगा में नहाते समय राजेश के परिवार के दो लोग संकेतक से आगे बढ़ गए थे। उन्हीं के साथ समीर भी था। बता दें कि महीने भर में गंगा में डूबने से राजस्थान, एटा, हाथरस और कासगंज निवासी 16 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को बचाया भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें