फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास किए बनवाई चहारदीवारी, प्रशासन ने गिराई

विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा चहारदीवारी तोड़ी गई।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी आवास के पास बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने बिना नक्शा पास किए बनाई गई चहारदीवारी को गिरा दिया। प्रशासन के अनुसार व्यापारी वीरेंद्र धींगड़ा को नोटिस दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में समय निकलने के बाद में चहारदीवारी गिरा दी गई। वहीं व्यापारी नेता ने प्रशासन पर नियम विरुद्ध चहारदीवार गिराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता वीरेंद्र धींगड़ा की एसएसपी आवास के पास में एक बिल्डिंग बनी हुई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यहां पर जो निर्माण कराया गया था, उसका नक्शा विनियमित क्षेत्र से पास नहीं था, ऐसे में तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने इसको अवैध बताते हुए तोड़ने के आदेश दिए थे, लेकिन कुछ समय बाद में उनका स्थानांतरण अन्य जिले में हो गया। बताते है कि इसी बीच व्यापारी नेता ने मंडलायुक्त से मुलाकात की और मामले के निस्तारण की बात कही। मामले में सुनवाई के बाद में मंडलायुक्त ने तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश में बदलाव नहीं किया। अधिकारियों के अनुसार व्यापारी नेता कोर्ट चले गए पर वहां पर उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया और पूर्व वाले आदेश को यथावत रखा गया। इधर, कोर्ट का आदेश मिलने पर डीएम दीपा रंजन ने व्यापारी नेता की बिल्डिंग को तोड़ने के आदेश दिए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को चहारदीवारी को गिरा दिया।
-
कोर्ट के निर्देशों के क्रम में कार्रवाई की गई है। अगर संबंधित व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वह प्रत्यावेदन दें, उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-दीपा रंजन, डीएम
-
प्रशासन की ओर से जो कार्रवाई की गई है, वह गलत तरीके से की गई है। इसके खिलाफ डीएम को प्रत्यावेदन दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कमिश्नर से लेकर कोर्ट तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र धीगड़ा, व्यापारी नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें