फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहगवां में ट्रांसफॉर्मर फटा, गर्म तेल गिरने से तीन बच्चे झुलसे

विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर फटने से झुलसा धर्मेंद्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में बृहस्पतिवार सुबह तेज धमाके साथ एक ट्रांसफॉर्मर फट गया, इस कारण गर्म तेल गिरने से 12 वर्षीय धर्मेंद्र समेत तीन बच्चे झुलस गए। धर्मेंद्र को गुन्नौर रेफर कर दिया गया है जबकि दो बच्चों की हालत सामान्य है। उनका प्राथमिक उपचार करा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस दौरान कस्बे के यादव मोहल्ले में कुछ बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय अचानक मोहल्ले मे लगा ट्रांसफॉर्मर तेज धमाके के साथ फट गया। बताते हैं कि ट्रांसफॉर्मर फटने के दौरान काफी दूर तक तेल गिरा। इससे जहां-जहां तेल गिरा, वहां आग लग गई। इसकी चपेट में आने से नजदीक में खेल रहे 12 वर्षीय धर्मेंद्र और 10 वर्षीय गोलू समेत तीन बच्चे झुलस गए। हादसे को देखकर तमाम लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। इनमें दो बच्चे मामूली रूप से जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले गुन्नौर (संभल) ले गए। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
-
कई दिन से रिस रहा था तेल
ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह कस्बे में जिस ट्रांसफॉर्मर के फटने से तीन बच्चे झुलस गए, उस ट्रांसफॉर्मर से करीब चार-पांच दिन से तेल रिस रहा था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। अंतत: ट्रांसफॉर्मर फट गया।
विज्ञापन

-
ट्रांसफॉर्मर फटने से एक युवक की हो चुकी है मौत
कुछ दिन पहले ही दहगवां कस्बे में एक ट्रांसफॉर्मर फट गया था। उसमें कई लोग झुलस गए थे और कई बाइक जल गईं थीं। इसमें झुलसे एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें