बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ के मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला गांव का ही युवक दीपू निकला। पुलिस के मुताबिक उसकी मन्नत पूरी नहीं हुई थी। इसी गुस्से में उसने मंदिर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
मामला शनिवार रात का है। पापड़ गांव के प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। एक प्रतिमा को गायब कर दिया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपना नाम दीपू पुत्र सतेंद्र बताया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है जबकि दो अन्य युवकों को छोड़ दिया गया है। संवाद