फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने धर्मस्थल में घुसकर मूर्तियां की खंडित

विज्ञापन
पापड़ गांव में मंदिर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ में शनिवार रात कुछ अराजक तत्वों ने एक धर्मस्थल में घुसकर तोड़फोड़ की और कुछ मूर्तियां खंडित कर दीं तो एक को उखाड़कर भी ले गए। सुबह ग्रामीणों ने जब मंदिर की हालत देखी तो हंगामे की कोशिश की पर समझाने पर मान गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण संजीव गुप्ता के मुताबिक उनके गांव में इस प्राचीन धर्मस्थल का सन 1973 में जीर्णोद्धार कराया गया था। कुछ समय पहले ग्रामीणों ने चंदा करके इसमें टाइल्स लगवाईं। शनिवार रात कुछ अराजक तत्वों ने इसकी खूबसूरती बिगाड़ने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया। उन्होंने बताया कि रात किसी वक्त अराजक तत्व मंदिर में घुस गए उन्होंने कुछ प्रतिमाओं को खंडित कर दिया और एक को उखाड़कर ले गए। शिवलिंग को भी उखाड़ने की कोशिश की, इससे उसका नीचे का हिस्सा चटक गया।
सुबह जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। हंगामे की कोशिश की लेकिन जानकारी पाकर पहुंचे पुलिस वालों के समझाने पर मान भी गए। गांव के संजीव गुप्ता, सोहनपाल, सुखपाल, गुड्डू, शोभित गुप्ता और अजीत सिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-
पुलिस ने कराया दूसरी प्रतिमा का इंतजाम
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई तो नहीं की है लेकिन खंडित और नदारद प्रतिमा का इंतजाम कराया है। साथ ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
-
कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ के मंदिर में प्रतिमाओं को खंडित करने की शिकायत आई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें