फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संदिग्ध हालात में महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लगभग 45 वर्षीय महिला अपने पति के साथ दवा लेने आई थी। उसका पति लाइन में लगा हुआ था। इसी दौरान वह कहां चली गई, इसका पता नहीं चला। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला मेघवती पत्नी अमर सिंह मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथू की रहने वाली है। वह बृहस्पतिवार को अपने पति के साथ दवा लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज आई थी। परिवार वालों के मुताबिक महिला मानसिक मंदित है। कॉलेज में उसकी इसी बीमारी की दवा चल रही है। बृहस्पतिवार दोपहर उसका पति लाइन में लगा हुआ था। उसने पत्नी को हॉल में एक बेंच पर बैठा दिया। बताया जाता है कि जब पति दवा लेकर आया, तब महिला वहां नहीं थी। वह काफी समय तक उसको ढूंढता रहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर उसके परिवार वाले भी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने भी शहर से लेकर मुजरिया और कछला तक महिला को तलाश की। शुक्रवार शाम परिवार वालों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें