बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। इस दौरान दबंग प्रधान और उनके तीन बेटों ने एक युवक को पीट दिया। दबंगों ने बचाने आए एक ग्रामीण की भी जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में बुधवार की रात कृष्णानंदन पुत्र रमेशचंद्र दूध लेकर घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे प्रधान दयाराम और उनके पुत्र मौसम, वीरेंद्र, सोनू ने कृष्णानंद को घेरकर लाठी डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर बचाने आए तेजपाल पर भी प्रधान और उनके पुत्रों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने कृष्णानंदन के घर पर पथराव भी किया। गांव वालों ने जैसे तैसे बीचबचाव कराया। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना के बाद कृष्णानंदन ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।