फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर कम लग रहे हैं तो स्क्रूटनी के लिए 12 जुलाई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के नतीजों से कई परीक्षार्थियों को खुशी मिली, तो कुछ के निराशा हाथ लगी। ऐसे में अधिकारियों के पास भी ऐसी कुछ शिकायतें पहुंचीं कि उनके बच्चों को उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं। ऐसे में असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं 12 जुलाई तक स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के नियमों के अनुसार किसी भी प्रकार से ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय के लिए अलग-अलग पांच-पांच सौ रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शुल्क अलग देना होगा। स्क्रूटनी के लिए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर उपलब्ध है। स्क्रूटनी के लिए अभ्यर्थी को आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कराना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन आवेदन सीधे अथवा कोरियर, डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा। डीआईओएस ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कॉलेज प्रधानाचार्य से भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें