फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में दुकानों से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कस्बे में शटर काटकर हुई चोरियों का खुलासा कर दिया। तीन चोर दबोचे गए हैं। उनके पास से गैस कटर व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। कुछ चोरी का सामान भी मिला है। पुलिस ने तीनों चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे में 19 जून की रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया था। किराना व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता की दुकान का शटर काटकर हजारों रुपये और सामान चोरी कर लिया गया था। दूसरी घटना नखासा रोड पर हुई थी। यहां विमल वर्मा के जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी की गई थी। एक ही रात में मुख्य बाजार के अंदर हुई चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारी वर्ग में खलबली मच गई थी, तो वहीं कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी।
पुलिस ने बुधवार रात नगर के मोहल्ला बादाम नगर से निवासी सचिन पुत्र लटूरी और गौरव पुत्र सीताराम को दबोच लिया। इसी मोहल्ले में किराये पर रह रहा सहसवान क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी विजय पुत्र लटूरी पकड़ा गया। तीनों के पास से गैस कटर, छोटा सिलिंडर और चोरी के छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें