फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मारपीट, बाद में डीजल डालकर लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। चरित्र पर शक जताते हुए सास और दो देवरों ने विवाहिता से मारपीट की। उसपर डीजल डालकर आग लगा दी। वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने आग तो बुझा दी लेकिन तब तक महिला काफी झुलस गई। विवाहिता के भाई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता का जलाने की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव गूदरागंज में सोमवार सुबह की है। रेखा (25) पत्नी दुर्वेश कुमार के घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनकर आसपास घरों के लोग बाहर निकल आए। सभी लोग रेखा के घर के अंदर पहुंचे तो वहां उसके शरीर में आग लगी हुई थी। जैसे-तैसे आग बुझाई गई लेकिन तक रेखा काफी झुलस गई।
लोगों का कहना है कि रेखा के चरित्र पर शक जताते हुए सास मोरकली, देवर जबर सिंह और भाय सिंह ने ऐसा किया। जब यह घटना हुई रेखा का पति घर पर नहीं था। वह खेत से लौटा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इधर, जानकारी मिलने के बाद मायके अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी से रेखा का भाई सुनील कुमार और अन्य परिवार के कई लोग भी यहां पहुंच गए।
गंभीर हालत में रेखा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना को मेडिकल कॉलेज बुलाकर रेखा का बयान दर्ज किया। रेखा ने मजिस्ट्रेट को बताया कि उस पर बेवजह शक किया जाता है। इसके बाद पुलिस ने सुनील की तहरीर पर मोरकली, जबर सिंह और भाय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक- रेखा की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद तीनों आरोपी घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें