बदायूं में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक में बड़ी घटना हो गई। एक कंपनी का कर्मचारी राहुल गुप्ता बैंक में आठ लाख 77 हजार रुपये जमा करने आया था। बताते हैं कि वह रुपये जमा करने को लाइन में लगा था। बराबर में बेंच पर बैग रख दिया। जैसे ही राहुल गुप्ता आगे झांका कि दो उचक्के रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जिस पर पुलिस और सीओ सिटी पहुंच गए। बताते हैं घटना के दौरान बैंक में 2 महिला पुलिसकर्मी और दो बैंक के सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। चारों लोग गेट पर बैठे थे। इसी दौरान 8. 77 लाख चोरी हो गए। इस घटना की सूचना पर तमाम व्यापारी बैंक पहुंच गए।
उन्होंने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बैंक कर्मचारियों वा अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सभी अधिकारी एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात भी की।