फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर इलाके में रविवार दोपहर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें 55 वर्षीय किसान धर्मपाल की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। उनमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियावैन निवासी धर्मपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रविवार सुबह वह बाइक पर अपने गांव के श्रीपाल के साथ उस्मानपुर गया था। दोनों लोग दोपहर के समय गांव लौट रहे थे। उस दौरान वे हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक बदायूं-मेरठ हाईवे पर जतकी मोड़ पर पहुंची थी। तब अचानक सामने से आई बाइक टकरा गई। इससे दोनों बाइक पर सवार इधर-उधर सड़क पर जा गिरे। हादसे में चारों लोगों को चोटें आईं लेकिन धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। दूसरी बाइक पर थाना क्षेत्र के गांव भोयस निवासी जसपाल और राजू सवार थे। पुलिस ने चारों को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि श्रीपाल और जसपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर धर्मपाल के परिवार वाले पहुंच गए। बाद में पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक पेड़ से टकराने से घायल युवक की मौत
उझानी। रिश्तेदारी से लौटते समय बाइक पेड़ से टकराने से घायल प्रवीण की रविवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव दोपहर बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
हादसा तीन दिन पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर के पास बदायूं रोड पर हुआ था। कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी प्रवीण (22) पुत्र विजेंद्र की बिल्सी के गांव बमेड़ में रिश्तेदारी थी। बुधवार को वह रिश्तेदार के घर आयोजित देवी जागरण में शामिल होने गया। लौटते में प्रवीण की बाइक गांव निजामपुर के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रवीण हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर और पेट में चोट आईं। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार तड़के प्रवीण की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के अधिकतर लोग और रिश्तेदार बरेली पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद अपराह्न प्रवीण का शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक प्रवीण के परिजन के मुताबिक दो दिन पहले उसकी हालत में मामूली सुधार भी नजर आया, लेकिन अगले दिन ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें