फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में रविवार सुबह 21 वर्षीय विवाहिता ऊषा का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऊषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव गोप गौटिया निवासी रघुनंदन पाल ने करीब 13 माह पहले अपनी 21 वर्षीय बेटी ऊषा की शादी फिरोजपुर के राहुल के साथ की थी। बताते हैं कि राहुल ऊषा के साथ गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। करीब एक माह पहले ही ऊषा अपनी ससुराल आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। विवाहिता के भाई मनोज कुमार के मुताबिक उन्होंने ऊषा की शादी में एक बाइक दी थी लेकिन राहुल बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर वह ऊषा को परेशान करता था। उसका उत्पीड़न कर रहा था। आरोप लगाया कि शनिवार रात ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ऊषा की हत्या कर दी। इधर, ससुराल वालों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते ऊषा ने रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। इधर, मायके वालों ने दहेज हत्या के आरोप में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें