फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मरूआ में 25 वर्षीय रामजीत ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके परिवार वालों का आरोप है कि पत्नी उसका उत्पीड़न कर रही थी। इससे वह परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मरूआ निवासी रामजीत पुत्र फूल सिंह पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। करीब चार साल पहले उसकी कादरचौक थाना क्षेत्र से शादी हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक उसकी एक बेटी है। रामजीत बृहस्पतिवार शाम परिवार वालों को बिना बताए कहीं चला गया। तब से परिवार वाले को तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए। जहां रामजीत का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव फंदे से उतरवाया। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि युवक की पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह लगातार युवक का उत्पीड़न कर रही थी। बृहस्पतिवार शाम उसके मायके से कुछ लोग बुलाने आए थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग मौजूद थे। उनसे कहासुनी के बाद युवक घर से चला गया और उसने जान दे दी। फिलहाल मामले में परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें