फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंचकर युवती बोली-शादी करा दो नहीं तो दे दूंगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। शुक्रवार को एक युवती उघैती थाने पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि प्रेमी से मेरी शादी करा दो अन्यथा मैं आत्महत्या कर लूंगी। इस पर पुलिस ने उसके प्रेमी को बुलाया तो शादी से इनकार कर दिया। रात तक दोनों में समझौते की बात चलती रही।
विज्ञापन

युवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका दूसरी बिरादरी के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को उसके परिवार वाले खेत पर काम करने गए थे। इसका फायदा उठाकर युवती चुपचाप घर से निकल आई और सीधे उघैती थाने पहुंची। पुलिस वालों के पूछने पर युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह शादी करने का वादा भी कर चुका है। वह यह बात परिवार वालों को बताना नहीं चाहती। मैं उसी से शादी करना चाहती हूं। अगर मेरी उससे शादी नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगी। यह सुनकर पुलिस वालों ने उसे समझाया। तुरंत एक पुलिस कर्मी को युवक के घर भेजा गया। वह प्रेमी और उसके परिवार वालों को थाने ले आया लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने युवक की बात सुनी तो हैरान रह गए। युवक शादी करने को तैयार नहीं हुआ। सूचना पर गांव का प्रधान भी थाने पहुंच गया। बताते हैं कि युवती के परिवार वाले भी शादी को तैयार हैं लेकिन युवक तैयार नहीं है। देर रात कर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें