फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली नर्स का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर इलाके में राशन कोटेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली स्टाफ नर्स का रिश्वत लेते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि वह एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने को रुपये ले रही थी। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

बीस दिन पहले स्टाफ नर्स ने क्षेत्र के राशन डीलर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि उसे अच्छे कार्यों के लिए डीएम ने सम्मानित किया था। वह स्वास्थ्य केंद्र से अकेली आती जाती है। इसी दौरान राशन डीलर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उसकी ओर से दर्ज मामले की विवेचना जरीफनगर थाना पुलिस कर रही है। अब स्टाफ नर्स रिश्वत लेने के मामले में फंस गई है। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रुपये लेते हुए दिखाई दे रही है। एक गर्भवती महिला के परिवारवालों से रुपये लिए जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पहले उन्होंने पांच सौ रुपये दिए थे लेकिन उससे नर्स संतुष्ट नहीं हुई। एक अन्य महिला कर्मचारी के कहने पर स्टाफ नर्स को पांच सौ रुपये और दिए गए। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें