फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीचबचाव को आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
ओमवीर फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं / आसफपुर । फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में बुधवार दोपहर ओमवीर (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ओमवीर पड़ोसी योगेंद्र और उसकी बहनों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचा था। तभी योगेंद्र ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाला ओमवीर थोड़ी ही दूर पर अपने बड़े भाई पप्पू के घर के दरवाजे पर जाकर बैठ गया। पुलिस के मुताबिक उस वक्त पप्पू का पड़ोसी योगेंद्र अपने घर के बाहर गालीगलौज कर रहा था। एक दिन पहले आईं दो बहनों से पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर योगेंद्र गालियां दे रहा था। ओमवीर ने योगेंद्र को शांत कराने की कोशिश की तो वह चिढ़ गया और घर से चाकू लाकर ओमवीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मां अनारकली ने योगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। बिसौली सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
-
जल्दी मिल जाता उपचार तो बच जाती ओमवीर की जान
ओमवीर का इलाज कराने से लेकर उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने और उसे रेफर करने में काफी हीलाहवाली बरती गई। बताते हैं कि पुलिस उसे आसफपुर ले गई थी। यहां लाने के दौरान ओमवीर जीवित था। वहां कोई एंबुलेंस नहीं थी। पुलिस भी कोई वाहन का इंतजाम नहीं करा पाई। परिवार वाले वैसे भी गरीब थे। इससे वह भी वाहन का इंतजाम नहीं कर सके। करीब एक घंटे तक युवक स्वास्थ्य केंद्र में तड़पता रहा और उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

-
मुड़िया धुरेकी कस्बा में बुधवार दोपहर ओमवीर नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या हुई है। वह अपने भाई के दरवाजे पर बैठा था। उसने आरोपी और उसकी बहनों के बीच विवाद शांत कराने की कोशिश की थी। इसी बात पर आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया। इसमें उसकी जान चली गई। इसमें एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

-शक्ति सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें