फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बादबोली पुलिस- इधर से गुजरा ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां पुलिस की तरह मुजरिया पुलिस का भी एक कारनामा सामने आया है। इलाके में एक ढाबे के सामने से चोरी हुए ट्रक के संबंध में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन अब पुलिस कह रही है कि इधर से ट्रक गुजरा ही नहीं। इसी तर रिपोर्ट निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

यह मामला 24 मई की रात का है। उस रात दो बजे बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर चौखरी निवासी कल्लू पुत्र अली अहमद बुलंदशहर से ट्रक लेकर आ रहा था। उसने आरके पब्लिक स्कूल के नजदीक उझानी मुजरिया रोड पर शर्मा ढाबा पर अपना ट्रक रोका। वह ट्रक खड़ा करके शौच के लिए चला गया। इसी दौरान एक व्यक्ति उसका ट्रक लेकर भाग गया। उस वक्त उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इससे वह किसी को कॉल नहीं कर सका। वह उधर से राहगीरों के गुजरने का इंतजार कर रहा था। काफी समय बाद वह पुलिस को सूचना दे पाया, तब कहीं पुलिस ने मामला संज्ञान लिया और दूसरे दिन सुबह इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।
अब पुलिस कह रही है कि इधर से ट्रक गुजरा ही नहीं था और मामला निरस्त कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि इधर से ट्रक नहीं आया था। उन्होंने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर ली थी। अब यह मामला निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें