फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेलिप्टस के बाग में बना रहा था अवैध हथियार, गिरफ्तार

विज्ञापन
दातागंज के रुदेली गांव में बाग में अवैध असलहे बनाता आरोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली पुलिस ने रुदेली के जंगल में अवैध हथियार बनाते एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसके पास से छह तमंचे, एक बंदूक और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि दातागंज पुलिस मंगलवार सुबह गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गांव रुदेली के जंगल में यूकेलिप्टस के बाग में अवैध हथियार बना रहा है। इस पर इंस्पेक्टर सौरभ सिंह, एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया और एसआई धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ बाग को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने उसका असलहे बनाते हुए का एक वीडियो भी बनाया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रुदेली निवासी रामसिंह पुत्र लक्ष्मी नरायन बताया। रामसिंह ने बताया कि वह वर्ष 2004 से अवैध शस्त्र निर्माण के कार्य मे लिप्त है। वह यह असलहे बदायूं और आसपास के जिलों में बेचता है। उस पर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें