फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का एआरटीओ कार्यालय पर छापा, दलाल भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। ऐसे में दलाल दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। उन्होंने लेखपाल को दुकानों का नक्शा चेक करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एसपी वर्मा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उस वक्त एआरटीओ कार्यालय के सामने तमाम दुकानें खुली हुई थीं। जैसे ही एसडीएम की गाड़ी कार्यालय के सामने आकर रुकी और वह गाड़ी से उतरकर दुकानों की ओर बढ़े कि दलालों में भगदड़ मच गई। दलाल दुकानों से निकलकर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। एसडीएम ने कुछ का पीछा भी किया लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। एसडीएम ने जोर देकर कहा कि यहां कोई दलाली करता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद था। उन्होंने लेखपाल को आदेश दिया कि कार्यालय के सामने बनी दुकानें नक्शा पास करके बनवाई गईं हैं या नहीं। इसकी तत्काल जांच करें। अगर इन दुकानों को अवैध रूप से बनवाया गया है तो जल्द ही इन पर बुलडोजर चलवाया जाएगा। बाद में उन्होंने कार्यालय एआरटीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
 
आज एआरटीओ कार्यालय पर रूटीन चेकिंग की गई। कार्यालय के बाहर दलालों को चेतावनी दे दी गई है। अगर कोई दलाली करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कगराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी वर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें