फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर आरिफ की 3.29 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
सहसवान के पठान टोला में गैंगस्टर की मार्केट में दुकानों को नोटिस चस्पा करवाते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गैंगस्टर आरिफ की 3.29 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। उसकी गफ्फार मार्केट में बनी 19 दुकानों और आवासीय बिल्डिंग में ताले डालकर उस पर एक नेेटिस चस्पा करा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी आरिफ पर गैंगस्टर के अलावा करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने अपराध करके ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति उसकी मां अकबरी बेगम के नाम पर है। 21 अप्रैल को एसएसपी की संस्तुति पर संपत्ति जब्तीकरण का मामला डीएम को भेजा गया। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, सीओ चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पठान टोला की गफ्फार मार्केट पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। लाउडस्पीकर से मुनादी कराई गई। पुलिस के वाहनों के सायरन भी बजाए गए। उसके बाद अधिकारियों ने उसकी 19 दुकानें और आवासीय बिल्डिंग को खाली करवाकर सील करा दिया। उन पर नोटिस चस्पा करा दिया गया। लोगों को बताया गया कि अब यह संपत्ति सरकार के अधीन है। कोई छेड़छाड़ करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें