फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे प्रेमी को छत तोड़कर निकाला, जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक को प्रेमिका के घर जाना महंगा पड़ गया। महिला के पति और उसके परिवार वालों ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रेमी ने महिला के पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार रात का है। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 11 बजे गांव में एक बरात चढ़ रही थी। तभी एक युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ लोग उस पर नजर बनाए हुए थे। उनकी सूचना पर पति घर आ गया। उसने अपने परिवार वालों को बुला लिया। जब प्रेमी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मकान की कच्ची छत को ही काट दिया और कई लोग घर में घुस गए। उन्होंने युवक को घर में पकड़कर पीट दिया। इसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। परिवार वालों ने महिला की भी पिटाई लगाई। बाद में परिवार वाले दोनों को थाने ले गए। पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी ओर से पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें