फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

है सरकारी कर्मचारी पर आय प्रमाणपत्र चार हजार का

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एक सफाई कर्मचारी का चार हजार रुपये मासिक आय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जब सफाई कर्मचारी ने पत्नी के नाम से राशन कार्ड बनवाने को आवेदन किया और उसके प्रपत्रों की जांच हुई, तब यह मामला पकड़ में आया। डीएम दीपा रंजन ने जानकारी के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत शिवकुमार के मुताबिक शुक्रवार को उनके पास एक राशन कार्ड बनवाने का आवेदन आया था। यह आवेदन ककोड़ा गांव के मझरा गंगानगला निवासी रेखा पत्नी प्रमोद कुमार के नाम से था। इस पर परिवार के सभी सदस्यों के नाम और उनके आधार कार्ड अंकित थे। जांच में पाया गया कि प्रमोद कुमार एक सरकारी सफाई कर्मचारी है और उसका मासिक वेतन करीब 35-40 हजार रुपये है जबकि इस आवेदन में लगाए गए आय प्रमाण पत्र पर केवल चार हजार रुपये मासिक आमदनी दिखाई गई थी।
जांच में यह भी पाया गया कि प्रमोद कुमार ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया था। यह प्रमाण पत्र 26 अक्तूबर 2021 को बनाया गया था। इस पर लेखपाल मनोज कुमार के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। प्रमोद कुमार के सरकारी सेवा में रहते हुए चार हजार रुपये का आय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इसमें यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि लेखपाल ने सुविधा शुल्क लेकर यह प्रमाण पत्र जारी किया होगा। दूसरा फर्जीवाड़ा सफाई कर्मचारी कर बैठा, उसने आय प्रमाण के आधार पर राशन कार्ड को ही आवेदन कर दिया। खैर मामला पकड़ा जाने पर राशनकार्ड तो नहीं बनाया गया लेकिन डीएम दीपा रंजन ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

---------------
सरकारी सफाई कर्मचारी का चार हजार रुपये का मासिक आय का प्रमाण पत्र बनाने और राशन कार्ड को आवेदन करने का मामला सामने आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें