बदायूं। अपराध नियंत्रण में फेल इंस्पेक्टर दातागंज और हजरतपुर को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा आठ इंस्पेक्टरों के थाने बदले गए हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सोमवार रात जिले के कई थानों में बड़ा बदलाव किया।
फेरबदल के तहत अब इस्लामनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को बिसौली भेजा गया है तो वहीं बिसौली इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह को इस्लामनगर, इंस्पेक्टर सौरभ सिंह को बिनावर से दातागंज, दातागंज के इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह और हजरतपुर के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
इसी क्रम में राजकुमार सिंह को वजीरगंज से हजरतपुर, प्रकाश सिंह को उसावां से वजीरगंज, महेंद्र सिंह को उसहैत से उसावां, खीम सिंह जलाल को मूसाझाग से बिनावर और एसएसपी के वाचक राजेश कुमार को मूसाझाग थाने का चार्ज दिया गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर मोना सिंह को अपराध निरीक्षक उझानी, सीमा सिंह को अपराध निरीक्षक मूसाझाग, मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को दहगवां चौकी इंचार्ज, रामेंद्र सिंह को दबतोरी से वजीरगंज, वारिश खान को वजीरगंज से दबतोरी, धर्मेंद्र कुमार को उघैती से समरेर चौकी, रविकरन सिंह को एसएसआई बिसौली, राजेश कुमार को बिसौली से उसावां, सतेंद्र बहादुर को उघैती, राहुल पुंडीर को मंडी चौकी, अर्जुन सिंह को अलापुर किया गया है। एसएसपी ने कई सिपाहियों और 80 महिला कांस्टेबलों को पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों में ट्रांसफर किया है।
-
रुपये लेने का वीडियो वायरल होने पर समरेर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने समरेर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। बताते हैं कि कुछ दिन पहले सुनील कुमार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रुपये लेते हुए दिख रहे थे। इसकी शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई। सोमवार रात सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। संवाद