फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्राहमपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर अचानक एक घर में आग लग गई, जिससे परिवार के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने खुद को बचाते हुए जैसे-तैसे पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी सोनू शनिवार को अपने घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कमरे में फैल गई। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। इससे मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने तुरंत पानी डालकर आग बुझाना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बाल्टी से पानी डाला। करीब आधा घंटे बाद कहीं वे आग बुझाने में सफल हो पाए लेकिन तब तक कमरे में रखा बेड, अलमारी, कुर्सी, मेज, फ्रिज, कूलर आदि काफी सामान जल गया। हालांकि बाद में दमकल भी वहां पहुंची लेकिन तंग गलियों में उसे पहुंचने में परेशानी हुई। इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें यह पता नहीं चला है कि कमरे में आग कैसे लगी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्टसर्किट से हादसा हुआ। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, आस पड़ोस के कुछ लोगों का कहना है कि सिलिंडर में आग लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें