फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर बना रहा था फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। एक शिकायत पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहे जनसेवा केंद्र संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

म्याऊं के पीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने एक जनसेवा केंद्र संचालक पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह रुपये लेकर पीएचसी के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहा है। जबकि ये प्रक्रिया ऑनलाइन है। उप रजिस्ट्रार ही इसको जारी कर सकता है या फिर अस्पताल के संबंधित डॉक्टर जन्म के आधार पर प्रमाण पत्र देता है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने ड्राइवर को जनसेवा केंद्र पर भेजा तो मात्र बीस मिनट में संचालक ने 400 रुपये लेकर एक ऐसे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना दिया, जिसका नाम पता ही नहीं था। उसने फर्जी नाम बताया और उसने फर्जी नाम पते के आधार पर ही जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। इस पर उन्होंने म्याऊं चौकी पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभी उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें