बदायूं। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी कौन है यह अभी पता नहीं चला है।
बताते हैं कि हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। उसमें आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लाल टोपी लगाए है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। फिलहाल यह वीडियो बदायूं का बताया जा रहा है। इस आधार पर बिसौली इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। संवाद