फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराला में पुलिस से भिड़ गया गैंगस्टर, छत से कूदने पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला (बदायूं)। अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला में रविवार सुबह एक गैंगस्टर पकड़ने के दौरान पुलिस की फजीहत होते-होते बची। पहले गैंगस्टर पुलिस से भिड़ा, बाद में उसके परिवार वाले विरोध में उतर आए। उन्होंने पुलिस से हाथापाई भी की। इस दौरान गैंगस्टर पुलिस से बचने को छत से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, उसे गोपनीय स्थान पर रखा है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह ककराला चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह को सूचना मिली कि गैंगस्टर अमजद के घर में प्रतिबंधित पशु को काटा गया है। इस पर सत्यपाल सिंह ने चौकी पुलिस के साथ मिलकर उसके घर को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घेराबंदी के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर उसके परिवार और मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने पुलिस से ही मारपीट शुरू कर दी। उनसे गुत्थमगुत्था हो गए। इसी दौरान अमजद पुलिस के चंगुल से छूटकर भाग खड़ा हुआ। वह अपने मकान की छत पर चढ़ गया। तब तक सूचना पर अलापुर थाने से और पुलिस आ गई। ऐसे में अमजद पुलिस से बचने को छत से ही कूद गया, उसके पैर में गंभीर चोट आई है। चोट लगने के बाद वह भाग नहीं सका और पकड़ा गया। पुलिस पहले उसे ककराला स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में उसे गोपनीय स्थान पर ले जाया गया है। फिलहाल उसे कहां रखा गया है कि पुलिस ये बताने को तैयार नहीं है। चर्चा ये भी है कि पूरे मामले में दो पुलिस कर्मियों और एक दरोगा को चोट आई है। हालांकि उनको चोट आने से पुलिस इनकार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अमजद के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर का भी एक मामला दर्ज है। अब उसके खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-
कुछ दिन पहले हुई थी ककराला में फायरिंग
कुछ दिन पहले दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। इसमें अमजद और उसके पिता रुस्तम को भी नामजद किया गया था। इन लोगों की ओर से भी दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन इसमें पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। रविवार सुबह अमजद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
-
ककराला में ही छीनी गई थी सिपाही से राइफल
करीब एक साल पहले चौकी के दो सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए पूरी भीड़ आ गई थी। उन्होंने सिपाहियों पर ही हमला बोल दिया था और एक सिपाही की राइफल छीन ली थी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद राइफल वापस की गई। इसमें करीब आठ-दस लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
-
सुबह ककराला चौकी पुलिस पशु कटान की सूचना पर गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर अमजद को पकड़ लिया था। कुछ लोगों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस से मारपीट की सूचना गलत है। अमजद पुलिस से बचने को छत से कूद गया था। उसके पैर में चोट आई है।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें