फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले की मौत, सास व दो सालों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायं)। कस्बे के पीतमनगर निवासी 26 वर्षीय नासिर अली की बृहस्पतिवार शाम इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। नासिर ने पत्नी को मायके से नहीं भेजने पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसकी मां ने नासिर की सास और दो सालों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीतमनगर निवासी नफीसा बेगम के मुताबिक उनके बेटे नासिर अली की शादी करीब तीन साल पहले बिल्सी निवासी नाजरीन के साथ हुई थी। उसका एक डेढ़ वर्षीय बेटा भी है। करीब तीन माह पहले नाजरीन की मां ने अपनी तबीयत खराब होना बताया, इस पर नासिर पत्नी को मायके छोड़ आया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद नासिर नाजरीन को बुलाने उसके मायके गया तो उसके भाइयों जफरुद्दीन-शमशुद्दीन व मां ने नासिर अली के साथ गालीगलौज की। उसे धक्का मारकर घर से निकाल दिया। नासिर अली घर आया और इस बात पर खूब रोया। उसने अपने परिवारवालों को पूरी घटना बताई। उसने तभी जान देने की बात कही। परिवारवालों ने उसे काफी समझाया। 16 अप्रैल को नासिर ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारवाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे बरेली रेफर दिया गया। वहां भी नासिर की हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिवारवाले उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए जहां बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गई। मां नफीसा बेगम ने जफरुद्दीन, शमशुद्दीन और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें