फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बनीं दुकानों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
नाधा में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
नाधा। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों पर मंगलवार को प्रशासन का चाबुक चल गया। प्रशासनिक टीम ने कस्बे में दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया, साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सहसवान तहसील क्षेत्र के कस्बा नाधा में जिला पंचायत और ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर दुकानों को बना लिया था। इसमें क़ुछ ने स्थायी तो कुछ ने अस्थायी दुकानों को बनाया था। पिछले दिनों प्रशासन ने इन लोगों को नोटिस भी भेजा था। मंगलवार को तहसील प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर जाकर अवैध रूप से बनी दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कराने की कार्रवाई की तो अस्थायी रूप से बनी दुकानों के संचालकों ने वहां पर टिनशेड आदि हटाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस, प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें