फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में बंदकर पति को पीटा, दरोगा ने पत्नी से की आपत्तिजनक बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दरोगा और दो सिपाहियों पर पति से मारपीट व खुद से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति ने जिससे टेंपो खरीदा था। वही छीनकर ले गए। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उल्टे उसके पति को पीटा गया। इसकी शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उझानी कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसके पति ने एक व्यक्ति से 24 हजार में टेंपो खरीदा था। कुछ दिन बाद उन्होंने उस व्यक्ति से टेंपो उनके नाम करने को कहा था। तब उसने कहा कि 20 हजार रुपये और दो तब टेंपो नाम करेगा। एक माह पहले उसके पति बरी बाईपास पर टेंपो चला रहे थे। उसी दौरान वह व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और टेंपो छीन ले गया। इसकी उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन उसने कार्रवाई नहीं की। 29 मार्च को कोतवाली के दो सिपाही आए और उसके पति को पकड़कर ले गए। उनके साथ मारपीट की। वह कोतवाली पहुंची तो कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने उससे आपत्तिजनक बातें की। रात नौ बजे के बाद उसके पति को छोड़ा गया। महिला ने इस संबंध में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। जिस पर उन्होंने जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

-
इस मामले में एक पत्र आया है। उसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें