फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। गांव सिरासौल कुंवरसहाय पट्टी में शनिवार रात पुरानी रंजिश में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सुखपाल सिंह के दो भाइयों को हमलावरों ने जख्मी कर दिया। फायर भी किया गया। पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अंबियापुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सुखवीर सिंह चौहान के छोटे भाई ओमवीर सिंह अपने भतीजे के साथ मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के लवलेश शर्मा, गोविंद और मुकेश समेत कई लोग लाठी-डंडे व असलहे लेकर आ गए। उन्होंने ओमवीर सिंह से मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर सुखवीर सिंह के दूसरे भाई पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह और अभी सिंह भी आ गए। उन्होंने ओमवीर सिंह को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। उनके ऊपर तमंचे से फायर भी किया। बाद में तमंचों की बटों ने उनका सिर फोड़ दिया। सभी ने किसी तरह दुकान में घुसकर जान बचाई। इस हमले में गंभीर चोट लगने से पूर्व प्रधान बेहोश हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में ओमवीर सिंह की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
बता दें कि ठाकुर सुखपाल सिंह सपा से जुड़े थे, इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ आ गए थे। आरोपी पक्ष अब भी सपा से जुड़ा बताया जाता है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें