फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
मृतका विमलेश फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। विवाहिता की रहस्यमय हालात में मौत के बाद मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पति मौके से खिसक गया।
विज्ञापन

विमलेश उर्फ बबली (30) की शादी छह महीने पहले अहीरटोला मोहल्ला निवासी दीपेंद्र उर्फ सतीश के साथ हुई थी। मंगलवार तड़के दीपेंद्र ने पत्नी के भाई सचिन को कॉल कर बताया कि विमलेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद सचिन अपने पिता कांचीलाल और परिवार के सदस्यों के साथ अहीरटोला मोहल्ला पहुंच गया। विमलेश का शव देख भाई और पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सचिन ने पुलिस भी बुला ली। हत्या और आत्महत्या के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने विमलेश का शव कब्जे में ले लिया।
भाई सचिन ने पुलिस को यह भी बताया कि विमलेश की पहली शादी करीब आठ साल पहले दीपेंद्र के तहेरे भाई मनीष से हुई थी। मनीष दिल्ली में रहता था। उसके दो बच्चे भी हैं जो मामा के पास दिल्ली में रहते हैं। मनीष की मौत के बाद छह महीने पहले ही विमलेश की शादी दीपेंद्र के साथ कर दी गई थी। आरोप है कि पिछले महीने से दीपेंद्र उसे प्रताड़ित कर रहा था। दो दिन पहले विमलेश ने सचिन को यही बताया था। इधर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले दीपेंद्र घर से खिसक गया। जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि विमलेश की मौत की वजह पोस्टमार्टम से ही साफ होगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई भी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें