फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती एसओ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह राणा, एसओ उघैती। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उघैती एसओ वीरेंद्र सिंह राणा का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। इस पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर एसएसपी ने अपने पीआरओ एसआई राजीव कुमार तोमर को उघैती का चार्ज दिया है। सफाई में निलंबित एसओ का कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया गया। जिसे बाद में वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ मिनट का आपत्तिजनक वीडियो शनिवार रात वायरल हुआ और बाद में कई ग्रुप में पहुंच गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने शनिवार देर रात तत्काल प्रभाव से एसओ को निलंबित कर दिया। साथ ही रविवार सुबह उघैती थाने का चार्ज एसआई राजीव कुमार तोमर को सौंप दिया।
वीडियो वायरल होने पर वीरेंद्र सिंह राणा ने भी सफाई दी है। उनका कहना कि उनके मोबाइल पर अचानक एक नंबर से वीडियो कॉल आई थी। अनजान नंबर था। उन्होंने वीडियो कॉल रिसीव की तो उसमें एक महिला दिखाई दी। वह आपत्तिजनक स्थिति में थी। जब तक वह फोन काटते, उससे पहले उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में उसे वायरल किया गया। यह वीडियो उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में हकीकत क्या है। इसकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा को सौंपी गई है। उन्होंने जांच शुरू भी कर दी है।
-
उघैती एसओ का वीडियो शनिवार रात वायरल हुआ था। उसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे सब इंस्पेक्टर को चार्ज दिया गया है। विभागीय जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें